scriptबड़ी राहत: 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षाफल सूची की वैधता एक साल के लिए बढ़ी | Validity of teacher recruitment exam list increased for 1 year 14580 | Patrika News

बड़ी राहत: 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षाफल सूची की वैधता एक साल के लिए बढ़ी

locationरायपुरPublished: Sep 02, 2020 08:15:40 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

शिक्षा विभाग ने 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं से प्राप्त परीक्षा फल सूची की वैधता एक वर्ष तक के लिए बढ़ा दी है।

बड़ी राहत: 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षाफल सूची की वैधता एक साल के लिए बढ़ी

बड़ी राहत: 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षाफल सूची की वैधता एक साल के लिए बढ़ी

रायपुर. शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं से प्राप्त परीक्षा फल सूची की वैधता एक वर्ष तक के लिए बढ़ा दी है। इस संबंध में मंगलवार को मंत्रालय से आदेश जारी हो गया है।

जारी आदेश के मुताबिक लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैध होगी। लेकिन, कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो