scriptVastu Tips : बांस का पौधा चमका सकता है किस्मत, रातों रात संभल सकती है आर्थिक स्थिति | Vastu Tips : Bamboo Plant Benefits while keep in Home and offices | Patrika News
रायपुर

Vastu Tips : बांस का पौधा चमका सकता है किस्मत, रातों रात संभल सकती है आर्थिक स्थिति

Vastu Tips : – वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। बांस (Bamboo Plant Benefits) का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है।- अगर वास्तु के अनुसार बांस का पौधा सही दिशा एवं स्थान पर नहीं लगाया जाए तो आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

रायपुरOct 02, 2021 / 11:37 am

CG Desk

baas.jpg

Vastu Tips : रायपुर। इस दुनिया में कई लोगों का मानना है, कर्म ही सब कुछ होता है वहीं बड़ी संख्या ऐसे लोग शामिल है जिन्हे वास्तु और टोटके में विश्वास है। आज आपको बांस (Bamboo Plant Benefits) से जुडी कुछ मान्यतांए बताते है जिसके उपयोग से आम जान जीवन में बदलाव देखें जा सकते है। वैसे तो बांस को वास्तु में शुभता का प्रतीक माना गया है। इसके उपयोग से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सकारात्मकता के साथ धन वृद्धि भी होने लगती है। वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है।

वास्तु (Vastu Tips for Life) के हिसाब से बांस का पौधा बहुत ही शुभ और भाग्य को चमकाने में महत्वपूर्ण माना जाता है। बांस का पौधा घर में आर्थिक मजबूती लाता है साथ ही इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ता है।

बांस का पौधा कांच के बर्तन में लगा हुआ होता है जिसमें पानी भरा होता है और इसे घर में लगाने से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होती है। जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता ऐसे घरों में बांस का पौधा लगाने से बच्चों का पढ़ाई में फोकस रहता है और दिमाग पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहता है।

बांस का पौधा लगाने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है क्योंकि यह पौधा धन को अपनी तरफ खींचता है।

पौधे को लाल रिबन से बांधकर कांच के बाउल या गमले में पानी डालकर रखना चाहिए।

बांस के पौधे को बेडरूम में भी रखा जा सकता है। ये पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने वाले पौधों में से एक है।

पढ़ाई में आगे बढ़ने, रचनात्मकता और लेखन के लिए बांस के बंच का प्रयोग किया जाना शुभ माना जाता है।

करियर में लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर स्टडी रूम में चार बांस के छोटे पौधों को लगाएं।

बांस का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता पैदा होती है। पति-पत्नी, के बीच खुशहाली रहती है और प्यार बढ़ता है।

पौधा घर या ऑफिस में लगाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देता।

इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह जितना ज्यादा फलता फूलता है उतना ही आपका समय अच्छा रहता है। इसे घर में लगाते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह बच्चों की पहुंच से दूर हो किसी ऊंचे स्थान पर इसे लगाना चाहिए।

Home / Raipur / Vastu Tips : बांस का पौधा चमका सकता है किस्मत, रातों रात संभल सकती है आर्थिक स्थिति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो