scriptमाओवादियों के चुनाव बहिष्कार के बैनर की ग्रामीणों ने जलाई होली | Villagers lit Holi under the banner of Maoist election boycott | Patrika News

माओवादियों के चुनाव बहिष्कार के बैनर की ग्रामीणों ने जलाई होली

locationरायपुरPublished: Oct 19, 2019 07:36:30 pm

Submitted by:

ramdayal sao

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का माओवादियों ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है और इस संबंध में जगह-जगह बैनर लगाए हैं। माओवादियों ने लोगों को मतदान में हिस्सा न लेने की धमकी दी है। माओवादियों के इस आह्वान के खिलाफ गढ़चिरौली जिले में आम नागरिकों का गुस्सा सामने आया है।

माओवादियों के चुनाव बहिष्कार के बैनर की ग्रामीणों ने जलाई होली

माओवादियों के चुनाव बहिष्कार के बैनर की ग्रामीणों ने जलाई होली

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के खिलाफ आम नागरिकों का गुस्सा लगातार सामने आ रहा है। शुक्रवार को भामरागढ़ उपविभाग में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार के माओवादियों के बैनर की होली जलाकर माओवादियों के खिलाफ बिगुल फूंका।
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का माओवादियों ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है और इस संबंध में जगह-जगह बैनर लगाए हैं। माओवादियों ने लोगों को मतदान में हिस्सा न लेने की धमकी दी है। माओवादियों के इस आह्वान के खिलाफ गढ़चिरौली जिले में आम नागरिकों का गुस्सा सामने आया है।
भामरागढ़ के लाहेरी, मलमपडुर, मौजा भुसेवाड़ा, मौजा कुकामेटा, मैजा लस्कर, मौजा आलदंडी व मौजा गोपनार क्षेत्र में लगे माओवादियों के विधानसभा चुनाव बहिष्कार संबंधी बैनर को निकालकर आम लोगों ने माओवादियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। दो सौ से तीन सौ की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने माओवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बैनरों की होली जलाई है।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेष बलकवड़े ने ग्रामीणों के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोग बाहर आएं और लोकतंत्र के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। एसपी बलकवड़े ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो