नक्सल प्रभावित सुकमा में कांग्रेस का 15 वर्षों का वनवास खत्म, कोंडागांव में भाजपा का कब्जा
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर निगम निगम पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस का कब्जा बरकरार है। रायपुर नगर निगम में महापौर (Raipur Mayor) पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर (Aijaz Dhebar) ने जीत दर्ज की है।
दो बार के पार्षद रहे एजाज ढेबर (Aijaz Dhebar) ने 41 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है। मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृत्युंजय दुबे को कुल 29 वोट ही मिले।एजाज ढेबर के रायपुर मेयर बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रायपुर मेयर बनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एजाज ढेबर को जीत की बधाई दी।