scriptभाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष | Vishnu Deo Sai became new state president of Chhattisgarh BJP | Patrika News
रायपुर

भाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

रमन सिंह की पसंद पर लगी मुहर, राजनितिक गरियारों में चर्चा है कि पूर्व सीएम के करीबी होने के नाते साय को ही चुना जायेगा और बागडोर डॉ रमन ही संभालेंगे।

रायपुरJun 02, 2020 / 04:31 pm

CG Desk

भाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुहर लगा दी है। आज बीजेपी ने आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है।
बता दें साल 2006 से 2019 तक विष्णुदेव साय प्रदेश अध्य़क्ष की बागडोर संभाल चुके हैं। 2013 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के चुनाव जीतने के बाद भी राष्ट्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ा था और 11 में से दस सीटों पर जीत दर्ज की थी।
भाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
रायगढ़ लोकसभा सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके विष्णुदेव साय साल 2014 में मोदी मंत्रीमंडल में शामिल किए गए थे। केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद उनकी जगह धरमलाल कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
जानकारी के अनुसार बीजेपी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले राष्ट्रीय संगठन ने पर्यवेक्षक भेजकर राज्य संगठन के तमाम आला नेताओं से फीडबैक लिया था। पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आलाकमान ने साय के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि एक प्रबल चर्चा रामविचार नेताम के नाम को लेकर भी की जाती रही थी। यह भी बात दें विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेहद करीबी माने जाते है।

Home / Raipur / भाजपा आलाकमान की लगी मुहर, विष्णुदेव साय तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो