scriptविष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान,कहा- ‘2023 में बनाएंगे सरकार | Vishnu Deo Sai took charge of Chhattisgarh BJP | Patrika News

विष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान,कहा- ‘2023 में बनाएंगे सरकार

locationरायपुरPublished: Jun 06, 2020 11:46:54 pm

Submitted by:

CG Desk

2023 में हम बनाएंगे सरकार, चुनाव की तैयारी आज से शुरू – पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान,कहा- ‘2023 में बनाएंगे सरकार

विष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान,कहा- ‘2023 में बनाएंगे सरकार

रायपुर। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विष्णुदेव साय ने आज आधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल लिया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, महासचिव व सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद साय ने कॉन्फेंस कर अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि यह दायित्व एक बड़ी चुनौती है। इससे पहले जब मैं दो बार अध्यक्ष बना, तब राज्य में बीजेपी की सरकार थी। अब पार्टी विपक्ष में है। लेकिन भरोसा है कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों के साथ इस चुनौती से लड़ेंगे।
साय ने कहा कि मैं अपने दायित्वों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुझे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का मैं आभार व्यक्त करता हूँ कि मुझ पर भरोसा किया. लोगों ने अटल बिहारी बाजपेई की सरकार देखी है। मोदी सरकार देख रही है। यह गांव, गरीब और किसान की पार्टी है। जब-जब सरकार में रहने का मौका मिलता है गांव, गरीब और किसान प्राथमिकता में होते है।
साय ने कहा कांग्रेस का एक क्षत्र राज चलता था लेकिन जनविरोधी नीतियों के कारण, भ्रष्टाचार की वजह से जनता ने खारिज किया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोक लुभावन घोषणापत्र में राज्य की जनता बहकावे में आ गई थी। अब जनता सरकार से ऊब गई है। कांग्रेस सरकार ने राज्य में जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया. सरकार पूरी तरह फेल हो गई है. दूसरे प्रदेशों में काम पर गए मजदूरो की वापसी में उन्हें तकलीफ उठानी पड़ रही है। पहले राज्य सरकार केंद्र को दोष दे रही थी। बीजेपी ने अब जब दायित्व सौंपा है, हर जिले का दौरा करूंगा। हमारे पास सरकार के खिलाफ मुद्दे बहुत हैं।
2023 में बनेगी बीजेपी सरकार
विष्णुदेव साय ने कहा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हम आज से शुरू करेंगे। हम 2023 में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आज यदि चुनाव हो जाये तो राज्य में बीजेपी की सरकार बन जाएगी। शराबबंदी सरकार ने नहीं की, आधा अधूरा कर्जमाफी की है, किसानों से छल किया. सरकार की वादाखिलाफी की वजह से राज्य में नाराजगी है।
पंचायत से पार्लियामेंट तक का अनुभव है साय के पास- डाॅक्टर रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक का अनुभव साय के पास है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने साय को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य संगठन एक मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो