script

नए साल में पहली सरकारी छुट्टी के लिए 52 दिन का इंतजार

locationरायपुरPublished: Oct 02, 2019 11:07:10 am

Submitted by:

Rahul Jain

– सोमवार और शनिवार को ज्यादातर अवकाश की वजह से कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
– वर्ष 2020 के लिए जारी की 26 सार्वजनिक अवकाश की सूची

नए साल में पहली सरकारी छुट्टी के लिए 52 दिन का इंतजार

नए साल में पहली सरकारी छुट्टी के लिए 52 दिन का इंतजार

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में वर्ष 2020 के लिए 26 सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। ज्यादातर अवकाश शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को होने के कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। जबकि गणतंत्र दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, मोहर्रम और दशहरा रविवार के दिन होने के कारण कर्मचारियों को अलग से अवकाश नहीं मिल सकेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश में एक त्रुटि भी सामने आई है। वर्ष 2020 में 25 अक्टूबर रविवार को दशहरा पड़ेगा। रविवार होने के कारण इसे सामान्य अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 सामान्य अवकाश की सूची में इसे भी शामिल कर लिया है।
तीजा और छठ का अवकाश भी शामिल

कांग्रेस सरकार ने तीजा, छठ और विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश की घोषणा की है। इसका लाभ 2020 में भी मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीनों को अवकाश को सामान्य अवकाश में शामिल किया है। हालांकि विश्व आदिवासी दिवस रविवार को पड़ेगा, इसलिए इसे सामान्य अवकाश में शामिल नहीं किया गया है।
2020 की पहली छुट्टी 21 फरवरी को

वर्ष 2020 में सामान्य अवकाश के लिए कर्मचारियों को डेढ़ माह से अधिक समय का इंतजार करना होगा। जनवरी में गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहती है, लेकिन रविवार का दिन होने के कारण सामान्य अवकाश नहीं मिलेगा। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों को अगली छुट्टी 21 फरवरी महाशिवरात्रि पर मिलेगी। इस दिन शुक्रवार पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। अगले दिन चौथा शनिवार पड़ रहा है। इस वजह से कार्यालय आना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो