मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका फि रोजपुर, मुरादाबाद, गोंडा, गया, शांतिनिकेतन, कनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका बिहार से झारखंड के पश्चिम बंगाल और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा तट और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर स्थित है।