एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्र प्रदेश तक पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक घेरा बनाए हुए है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
इन जिलों में है लू का अलर्ट
मई-जून के माह में अक्सर सक्रिय रहने वाला पश्चिम विक्षोभ भी गायब हो गया है। इसलिए अगले कुछ दिनों में गर्मी व लू का दौर जारी रहेगा। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव के अनेक स्थानों पर पारा सामान्य से काफी ज्यादा चढ़ सकता है। इन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
रात भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत
दिन की तेज़ गर्मी के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं है।राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं के चलते छ्त्तीसगढ में भी रात में गर्म हवाएं चल रही हैं।