scriptमौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यहां गरज-चमक के साथ हो सकती है तेज बारिश | Weather department alert heavy rain chances in chhattisgarh | Patrika News

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यहां गरज-चमक के साथ हो सकती है तेज बारिश

locationरायपुरPublished: Apr 16, 2019 10:48:29 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

राजधानी में सोमवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक तीखी गर्मी पड़ती रही तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदला

CGNews

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यहां गरज-चमक के साथ हो सकती है तेज बारिश

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम नरम गरम चल रहा है। राजधानी में सोमवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक तीखी गर्मी पड़ती रही। तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल मंडराने लगे। चार बजे के बाद तेज हवा निकलने लगी। शाम 7 बजे तो कहीं कहीं बड़ी बूंदों के साथ तेज बारिश पड़ती रही।
बौछारें पडऩे से गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से निजात मिली। सुबह से दोपहर तीन बजे तक शहर का पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक और ओलावृष्ठि के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 42.2 डिग्री दर्ज किया। आने वाले दो दिनों तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। सुबह तेज गर्मी और शाम की तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी। राजधानी रायपुर में मंगलवार को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। दोपहर या शाम को मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकमत तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार प्रदेश के सभी संभागों के अधिकमत तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। सरगुजा संभाग में जरूर सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग में सामान्य रहे।

शहरअधिकतमन्यूनतम
रायपुर41.526.4
माना एयरपोर्ट42.226.2
बिलासपुर42.225.2
पेंड्रा रोड39.923.6
अंबिकापुर39.422.5
दुर्ग41.623.0
राजनांदगाव42.025.5
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो