scriptWeather Forecast: इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी, रायपुर-दुर्ग में अभी से पारा 40 पार | Weather Forecast: IMD said intense heat this summer from April to June | Patrika News

Weather Forecast: इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी, रायपुर-दुर्ग में अभी से पारा 40 पार

locationरायपुरPublished: Apr 02, 2021 11:48:17 am

Submitted by:

Ashish Gupta

– प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव जारी- अप्रैल से आखिरी सप्ताह का तापमान माह के पहले ही दिन

Weather Report 30th April

छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल

रायपुर. मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने जोर पकड़ा, जो अप्रैल के पहले दिन भी जारी रहा। राजधानी में गुरुवार को दिन का तापमान 40.5 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। राजधानी रायपुर में ही सुबह 9.30 बजे तीखी गर्मी पड़ने लगी थी, जो दोपहर चार बजे तक रही। बुधवार की तुलना में प्रदेश के ज्यादातर संभागों में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया वैरिएंट एन-440 मिला, वायरस कितना घातक वैज्ञानिकों को पता नहीं

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया पारा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। जिसके कारण से प्रदेश में लू जैसी स्थिति बनी हुई। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यह स्थिति और थोड़ा गंभीर होने की संभावना है। प्रदेश में मध्य क्षेत्र में लू की संंभावना है। मौसम विज्ञानी एनपी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में अप्रैल, मई और जून महीने में अधिकतम तापमान का औसत अधिकतम सामान्य तापमान के औसत से 0.30 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान, औसत सामान्य तापमान से 0.21 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है । शुक्रवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना की डरावनी रफ्तार: 24 घंटे में 4617 नए मामले और 34 मौतें

अप्रैल में अधिकतम इतना रहता है तापमान
राजधानी रायपुर में अप्रैल माह में माह के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है। लेकिन इस वर्ष तो अप्रैल के पहले ही दिन अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा यानी 41 डिग्री के करीब। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के शुरुआत में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहता है। पिछले दस साल में अप्रैल में अधिकतम तापमान वर्ष 2017 और 2019 में 44.2 डिग्री 20 और 28 अप्रैल को दर्ज किया गया है।

पिछले दस साल में तापमान (अप्रैल में)
डिग्री सेल्सियस में
तारीख- तापमान
03 अप्रैल 2011- 40.0
19 अप्रैल 2012- 42.1
23,30 अप्रैल 2013 – 42.3
28 अप्रैल 2014- 42.7
21 अप्रैल 2015 – 42.0
22 अप्रैल 2016 – 44.0
20 अप्रैल 2017 – 44.2
21 अप्रैल 2018 – 41.8
28 अप्रैल 2019 – 44.2
17 अप्रैल 2020 – 40.7

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 40.5 – 24.0
बिलासपुर – 40.2 – 21.0
पेंड्रारोड- 36.9 – 20.0
अंबिकापुर – 35.4- 18.6
जगदलपुर – 38.9- 20.6
दुर्ग – 40.6 – 21.6
राजनांदगांव – 40.0 – 22.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो