प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। जिससे धूप कम होगी लेकिन रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। हल्की बूंदाबांदी और नम हवाओं से रात का तापमान कम रहा। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। बीते वर्षों के आंकड़े देखें तो अप्रैल माह में ही राजधानी का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका था। अब द्रोणिका का असर कम होते ही माह के शेष 15 दिन में तापमान तेजी से बढ़ सकता हैं।
24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
7 साल पहले 42 डिग्री था राजधानी का पारा
15 अप्रैल 2015 को रायपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस आंकड़े के मुताबिक इस वर्ष राजधानी का तापमान अन्य वर्षों की अपेक्षा कम ही रहा है। सिर्फ लॉकडाउन के दौरान अप्रैल 2020 में 40 डिग्री ही तापमान रहा।