रायपुर

मौसम ने फिर ली करवट, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश होने की संभावना

Weather Forecast Today: छत्तीसगढ़ में 24 से 48 घंटों में एक बार फिर बारिश (Rain Alert) दस्तक देगी। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

रायपुरJan 23, 2020 / 01:19 pm

Ashish Gupta

Rain Alert : ग्वालियर चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड, नए साल में बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Today) में 24 से 48 घंटों में एक बार फिर बारिश (Rainfall Alert) दस्तक देगी। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया, आगामी 24 से 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद बादल छंटने शुरू हो जाएंगे। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रायपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटों में प्रदेश के उत्तर भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा भी चलने की आशंका है।
हालांकि न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा में तापमान सामान्य से अधिक रहे। हालांकि, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को रायपुर का न्यूतनम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का 15.2 डिग्री, दुर्ग का 15.2 डिग्री, राजनांदगांव का 15.2 डिग्री, सरगुजा का 10 डिग्री और जगदलपुर का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का 28.4 डिग्री, दुर्ग का 30.2 डिग्री, राजनांदगांव का 29.5 डिग्री, सरगुजा का 24.2 डिग्री और जगदलपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में कोहरे के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के कारण रात में गलन और बढऩे का अंदेशा जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रहीं पहाड़ी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है।

Home / Raipur / मौसम ने फिर ली करवट, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश होने की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.