scriptअगले 48 घंटे इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी | Weather Forecast update: Cloudy weather, Rain in Chhattisgarh in 48 hr | Patrika News

अगले 48 घंटे इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

locationरायपुरPublished: Oct 30, 2019 05:18:37 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और इसके आस-पास के इलाके में बुधवार सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर जारी है।

weather_news.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और इसके आस-पास के इलाके में बुधवार सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से बादल पूरी तरह से हट जाएंगे। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए।
सभी संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहे। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। दुर्ग और बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक रहे। जबकि शेष संभाग में सामान्य रहे। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने सर्कुलेशन के चलते राजधानी सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। बुधवार को बदली रहेगी, लेकिन 48 घंटों में मौसम लगभग साफ हो जाएगा।
बुधवार को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, अंबिकापुर का 17.5 डिग्री, जगदलुपर का 21 डिग्री, राजनांदगांव का 20 डिग्री, दुर्ग का 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो