scriptमौसम को लेकर आई ये बड़ी खबर, अगले तीन दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत | Weather Latest news: IMD forecast for three days, rain may occur | Patrika News

मौसम को लेकर आई ये बड़ी खबर, अगले तीन दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

locationरायपुरPublished: May 13, 2019 08:58:18 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मगलवार को छत्तीसगढ़ में मौसम (Weather) एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अति संभावना है। इस तरह का मौसम आने वाले दो से तीन दिनों तक रहने की संभावना है।

Weather

Weather

रायपुर. मगलवार को छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अति संभावना है। इस तरह का मौसम आने वाले दो से तीन दिनों तक रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार तक बनी द्रोणिका असर कुछ जगहों पर हल्की बारिश के रूप में दिखा। द्रोणिका के असर से राजधानी प्रदेश में आंशिक मेघमय रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी आई है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री था।
Weather latest update
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी है। इस कारण से सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
मंगलवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अति संभावना है। इस तरह का मौसम आगने वाले दो से तीन दिनों तक रहने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 42.7- 28.4।

माना एयरपोर्ट- 42.3- 28.2।
बिलासपुर- 43.0- 27.8।

पेंड्रारोड- 38.5-25.4।
अंबिकापुर- 38.6-25.9।

जगदलपुर- 38.3-23.0।
दुर्ग- 44.2-28.6।

राजनांदगांव- 43.5-28.5।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो