रायपुर

Weather Update: छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

रायपुरJun 02, 2020 / 07:31 am

Bhawna Chaudhary

Rain Alert : ग्वालियर चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड, नए साल में बारिश के आसार

रायपुर. मानसून के केरल में दस्तक और नौतपा के बीच प्री मानसूनी गतिविधियों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान भी घटकर 37 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अपने निर्धारित समय पर मानसून केरल में दस्तक दे दिया है और राजधानी रायपुर में 13 से 15 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में 8 से 10 तक माऊं पहुंच सकता है। इधर, राजधानी में सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। तापमान 37. 0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में सभी संभागों में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में गिरावट दर्ज की गई है। शेष संभागों में सामान्य से कम रहे।

अगले 24 घंटे तक अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उसकी वजह से प्रदेश में स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना। रात में आंशिक एक भाग में बारिश होने के आसार है।

Home / Raipur / Weather Update: छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.