पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश एवं गरज की संभावना जताई गई है। आज भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना।
रायपुर
Published: May 29, 2022 03:36:44 pm
रायपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं। इसका मतलब यह हुआ कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए भी स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर बारिश एवं गरज की संभावना जताई गई है।
अगले 5 दिनों में देश में हीटवेव की संभावना नहीं है
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूरे देश में कोई महत्वपूर्ण हीटवेव की स्थिति नहीं होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसी तरह, अगले 2 दिनों के दौरान भारत के मध्य भाग में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार है
अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान उप-मंडल के अनुसार अगले 5 दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, माहे और द्वीपों पर हल्की/मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। प्रायद्वीपीय (पेनिनसुलर) भारत के शेष हिस्सों में हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क (सूखे) मौसम की संभावना जताई गई है।
देश में न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश सिवनी में दर्ज
कल देश का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्ज किया गया था। हालांकि मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मध्य प्रदेश में मानसून 14-15 जून को केरल से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ता है। लेकिन क्योंकि इस बार अंडमान निकोबार और केरल में मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है, ऐसे में अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 4 से 5 दिन पहले यानी 8 जून से 15 जून के बीच प्रवेश कर सकता है।
मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह
अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में खराब मौसम (हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक) की संभावना है। दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण केरल तट, 29 और 30 तारीख को कोमोरिन क्षेत्र और 29 मई को पूर्वोत्तर अरब सागर के साथ आसपास के उत्तरी गुजरात तट पर मछुआरों के लिए मौसम अनुकूल नहीं रहेगा। मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें