scriptनौतपा का मिज़ाज़ इस बार प्रदेश में नरम, आंधी, बारिश के साथ कई इलाकों में मौसम हुआ सुहाना | weather update, temperature drop in chhattisgarh this nautapa | Patrika News

नौतपा का मिज़ाज़ इस बार प्रदेश में नरम, आंधी, बारिश के साथ कई इलाकों में मौसम हुआ सुहाना

locationरायपुरPublished: May 26, 2022 05:33:24 pm

Submitted by:

CG Desk

नौतपा का प्रभाव इस बार प्रदेश में कम दिख रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों में आंधी, बारिश के साथ आज मौसम का मिज़ाज़ कुछ नरम है।

da36ed1a-4c2a-49d5-b30b-1659ddde3979.jpg

रायपुर। नौतपा का आज दूसरा दिन है, अमूमन माना जाता है की नौतपा में गर्मी भीषण पड़ती है। लेकिन प्रदेशमर में इस बार नौतपा का असर फिलहाल दूसरे दिन तक तो कुछ ख़ास दिखा नहीं है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास स्थित है इसके आलावा एक द्रोणिका बिहार से उत्तर आन्ध्र प्रदेश तक स्थित है। इसकी वजह से 26 मई को प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

नौतपा के पहले दिन जशपुर, तपकरा, दुलदुला, उदयपुर, रामानुजनगर, ओड़गी, लखनपुर, कोण्डागांव, मनोरा, भैयाथान, कुनकुरी और बस्तर के कई क्षेत्रों में बरसात हुई। राजधानी रायपुर में दिन भर की उमस और गर्मी के बाद आज नौतपा के दूसरे दिन आज आंधी के साथ बारिश हुई। आज प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। पेण्ड्रा-मरवाही क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बिलासपुर क्षेत्र के भी कुछ स्थानों में धूल भरी आंधी चलीं। इसके अलावा जशपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा में भी अंधड़ चलने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से भी गर्म हवा आनी शुरू हो गई है जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है।

वहीँ खराब मौसम का असर पडोसी राज्य में भी पड़ा है। इसी वजह से मध्य प्रदेश में कई फ्लाइट कैंसल कर दिए गए हैं। इंडिगो ने इंदौर की 6 उड़ानें बुधवार को निरस्त कर दी थीं। ख़राब मौसम को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानें भी कैंसिल कर दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो