scriptमौसम का अपडेट : उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट | Weather Update: Temperature will drop in India Relief from heatwave | Patrika News
रायपुर

मौसम का अपडेट : उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से चल रही लू के बाद देश के कई राज्यों को जल्द ही कुछ राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है।

रायपुरMay 23, 2022 / 07:53 pm

CG Desk

mmnh.jpg

रायपुर. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के कई इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। एक या दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से चल रही लू के बाद देश के बाकी कई राज्यों को जल्द ही कुछ राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है।

गरज चमक और अंधड़ की चेतावनी
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है। 23 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक और अंधड़ चलने की आशंका जताई गई है।

यह सिस्टम बन रहा है
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका विदर्भ से कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण क्षेत्र से ठंडी और नम हवा आ रही है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में बहुत तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेंगी।
इसी के साथ दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

येलो अलर्ट के मायने

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम की चेतावनी के लिए चार रंगों के कोड का उपयोग करती है। यह रंग ग्रीन येलो ऑरेंज और रेड होते हैं। चारों प्रकार के अलर्टो के मायने निम्नलिखित हैं।
ग्रीन अलर्ट – मतलब कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं
येलो अलर्ट – सतर्कता का सुझाव
ऑरेंज अलर्ट – मतलब निवासियों को तैयार रहना चाहिए
रेड अलर्ट – तत्काल कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ में 7 तारीख तक मानसून पहुंचने की संभावना
हालांकि, छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत हर साल 10 जून से होती है लेकिन इस बार राज्य में बरसात ज़्यादा जल्दी पहुंच सकती है। मानसून का मौसम केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है। आम तौर पर माना जाता है कि केरल पहुंचने के दस दिन के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है। इस अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 7 तारीख तक आने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आएगी
राज्य में उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा की तीव्रता कम हो रही है और दक्षिण से आ रही नम ठंडी हवा बढ़ती जा रही है। इससे राज्य में अधिकतम तापमान में औसत गिरावट आने की संभावना बन रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस वर्ष भारत में जैसी गर्मी पड़ी है वैसी तेज़ गर्मी पिछले 122 वर्षों में देश में देखने को नहीं मिली। छत्तीसगढ़ राज्य में भी पिछले कुछ महीनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस छू चुका है। इसके चलते राज्य सरकार ने लू की चेतावनी जारी कर स्कूलों की छुट्टी भी समय से पहले कर दी थी। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी की तरह अब मॉनसून भी राज्य में समय से पहले आ जाएगा तो लोगों को इस तपिश से कुछ राहत मिल सकेगी।

Home / Raipur / मौसम का अपडेट : उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो