scriptगुलाबी ठंड ने दी दस्तक, कई हिस्सों में बादल के साथ बारिश के आसार | weather update: winter season cold have knock, rain alert in many part | Patrika News

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, कई हिस्सों में बादल के साथ बारिश के आसार

locationरायपुरPublished: Oct 30, 2021 06:13:07 pm

Submitted by:

CG Desk

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Weather Update: रायपुर. राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर संभागों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। रात का पारा गिरने लगा है। बस्तर संभाग में पूर्व से नमी युक्त हवा आने से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 13.5 डिग्री रहा। रायपुर में रात का तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

कैसा रहा पिछले 24 का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटे में कई स्थानों में मौसम साफ बना रहा वहीं शाम होते ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा। वहीं राजधानी रायपूर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का आभास किया जा रहा है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ का तापमान अभी सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां अभी से ही ठंड पड़ना शुरू हो गई है। शनिवार को कई जिलों में हल्की बूंदा-बादी भी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 2 नवंबर से 4 नवंबर तक कई जिलों में बारिश के आसार जताए है।

बारिश के आसार
गुलाबी ठंड के दस्तक के बीच मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक फिर एक बार बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की माने तो 2 से 4 नवंबर के बीच प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग और बस्तर में बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बता दें कि प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जिस कारण मौसम खुशनुमा होने लगा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में जल्द ही ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो