scriptआधी रात ऐसा क्या हुआ कि फैक्ट्री में काम कर रहे तीन लोगों की हो गई मौत, मचा कोहराम | What happened in the mid night that three labor died of suffocation | Patrika News
रायपुर

आधी रात ऐसा क्या हुआ कि फैक्ट्री में काम कर रहे तीन लोगों की हो गई मौत, मचा कोहराम

राजधानी रायपुर के सदर बाजार के गुड़ाखू फैक्ट्री की टंकी में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। टंकी में गुड़ाखू स्टोर करके रखते थे।

रायपुरOct 30, 2021 / 04:01 pm

Ashish Gupta

raipur_sharma_factory.jpg

आधी रात ऐसा क्या हुआ कि फैक्ट्री में काम कर रहे तीन लोगों की हो गई मौत, मचा कोहराम

रायपुर. राजधानी रायपुर (Raipur) के सदर बाजार के गुड़ाखू फैक्ट्री की टंकी में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। टंकी में गुड़ाखू स्टोर करके रखते थे। महज 6 फीट गहरी, 3 फीट चौड़ी और 3 फीट लंबी थी। घटना शुक्रवार करीब डेढ़ बजे की है और पुलिस को शाम 5 बजे इसकी सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक सदर बाजार की शर्मा इंडस्ट्रीज गुड़ाखू फैक्ट्री में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। इनमें महिलाएं भी थी। इस दौरान गुड़ाखू का रॉ मटेरियल की डेढ़ फीट की टंकी के पाइप में कचरा आ गया।
इसकी जानकारी होने पर सुपरवाइजर नेतराम साहू मौके पर पहुंचा। उसने लेबर संतोष उइके हुई को पाइप से कचरा निकालने के लिए कहा और टंकी का ढक्कन खोल दिया। संतोष टंकी में उतरा तो तेज दुर्गंध से वह अर्धबेहोशी की स्थिति में आ गया और वह नीचे गिर गया। नेतराम ने उसे निकालने की कोशिश की और मदद के लिए पुरुषोत्तम साहू को बुलाया। फिर उसे निकालने लगे। लेकिन पुरुषोत्तम साहू भी टंकी में गिर गया।
नेतराम ने दोनों का हाथ पकड़ लिया और मदद के लिए मजदूरों को बुलाया। कुछ देर में वह भी टंकी में गिर गया। मजदूरों ने साड़ी फेंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों नहीं निकल सके। इससे उनका दम घुटने लगा। कुछ देर बाद राजू राव व अन्य मजदूरों ने मिलकर तीनों को बाहर निकाला। तब तक तीनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। तीनों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां करीब 1 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस को शाम करीब 5 बजे अस्पताल से सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की गई। गुड़ाखू की तेज दुर्गंध से बचने, गैस से बचाव और हाथ-पैर की सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। इस संबंध में फैक्ट्री संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि घटना कैसे हुई इस संबंध में जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो