scriptसुबह उठते ही क्यों होती है थकान, इन बातों को जानने के बाद मिल सकती है समस्या से मुक्ति | Why do you get tired as soon as you wake up in the morning, after know | Patrika News

सुबह उठते ही क्यों होती है थकान, इन बातों को जानने के बाद मिल सकती है समस्या से मुक्ति

locationरायपुरPublished: Apr 11, 2021 07:05:26 pm

Submitted by:

lalit sahu

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही हमारे शरीर में बिना किसी वजह के दर्द होने लगता है या हम पूरे दिन थकान का अनुभव करते हैं. इस समस्या का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पोषण तत्वों की कमी होना। ऐसे में इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको पोषक देने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जान लेना चाहिए-

सुबह उठते ही क्यों होती है थकान, इन बातों को जानने के बाद मिल सकती है समस्या से मुक्ति

सुबह उठते ही क्यों होती है थकान, इन बातों को जानने के बाद मिल सकती है समस्या से मुक्ति

कैल्शियम
हड्डियों और दांतों के अलावा मांसपेशियों और हृदय को ठीक रखता है। बढ़ते बच्चों के लिए जरूरी है। दूध, दही, पनीर, टोफू, पालक, ब्रोकली, में खूब सोयाबीन होता है।

फाइबर
पाचन तंत्र को ठीक रखना है तो फाइबर युक्त चीजें खाएं। इसके लिए सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे खाएं।

आयरन
शरीर में खून बनाने और सब अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम आयरन का होता है। साबुत अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों में यह पर्याप्त होता है।

जरूरी बातें
हरी सब्जियों को कम तेल मसालों में बनाएं। ज्यादा देर भूनने या पकाने से बचें। Ó
नाश्ते में हमेशा ब्रेड, मक्खन और परांठे ही न खाएं। रोटी, सब्जी, दलिया, दही, अंकुरित अनाज आदि का सेवन भी करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा।
सब्जियों को उबालने के बाद उस पानी को भी इस्तेमाल में लाएं। उबालते समय सब्जियों के 5 से 55 प्रतिशत तक पौष्टिक तत्व पानी में घुल जाते हैं।
अगर नाश्ता करने का समय नहीं है तो मु_ीभर अखरोट, बादाम और काजू जरूर खाएं। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो