scriptयह शख्य साइकिल से रोज जाता है मंत्रालय, जानिए क्यों? | Why this man do cycling everyday | Patrika News

यह शख्य साइकिल से रोज जाता है मंत्रालय, जानिए क्यों?

locationरायपुरPublished: Jun 04, 2018 01:17:44 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

पर्यावारण और सेहत के लिए मुफीद है साइकिलिंग

world bicycle day

यह शख्य साइकिल से रोज जाता है मंत्रालय, जानिए क्यों?

ताबीर हुसैन @ रायपुर . जिस दौर में लोग टू व्हीलर और फोर व्हीलर की सोचते हों ऐसे में कोई जानबूझकर घंटेभर साइकिल चलाकर दफ्तर जाए तो थोड़ी हैरानी लाजिमी है। लेकिन यह सच है। शहर के केपी राजपूत प्रतिदिन मंत्रालय साइकिल से जाते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनका स्वास्थ्य तो बढिय़ा रहे ही साथ-साथ धुएं का लेवल वायुमंडल में कम सके जिससे कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया जा सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी एक व्यक्ति से एनवायरमेंट सुधर सकता है, इस पर उनका कहना था कि हर इंसान यही सोचकर शुरुआत करने लगे तो हम आले वाली पीढ़ी को बेहतर माहौल दे पाएंगे।
world bicycle day

फूल-पत्तियां लगाकर और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश

वर्ल्ड बाइसिकल डे के मौके पर स्मार्ट सिटी की ओर से साक्लोथान का आयोजन किया गया। इसमें एनवायरमेंट और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लोगों को साइकिल चलाने का मैसेज दिया गया। सिटी टूर द रायपुर समेत कई पर्यावरण प्रेमियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घड़ी चौक से शुरू इस साइकिल रैली को पर्यावरणविद् शुभांगी आप्टे व पूर्व हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे ने ‘मोर रायपुर ध्वज दिखाकर रवाना किया। जुगनू ने अपनी साइकिल में फूल-पत्तियां लगाकर और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए साइकिल रेस का आयोजन हुआ जिसमें अयाज अहमद, अब्दुल मतीन, धीर नागवानी और साहिल आहुजा पुरस्कृत किए गए। इसके पहले आई शेयर ग्रुप ने पीलिया के खिलाफ नुक्कड़-नाटक व संगीतमयी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं फिटनेस ग्रुप ने जुंबा परफार्म किया। कार्यक्रम में कई समाजसेवी संस्थाएं साथ थीं। रैली प्रमुख रास्ते से होकर इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई। कार्यक्रम में मेयर प्रमोद दुबे, स्मार्ट सिटी से आशीष मिश्रा भी थे।
world bicycle day

रोज 35 मिनट चलाती हूं
महिला बाल विकास में कार्यरत अनुपमा तिवारी ने बताया कि वे रोजाना ३५ मिनट साइकिलिंग करती हैं। छिटपुट कार्यों के लिए साइकिल से ही आना-जाना करती हैं। साइकिल चलाने से आप न सिर्फ हेल्दी रहते हैं बल्कि दोपहिया न चलाकर धुआं कम करते हैं।

खुद के लिए बेहतर
पूर्व हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे कहा कि साइकिलिंग न सिर्फ पर्यावरण के मद्देनजर बेहतर है बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। साइकिलिंग से एक्सरसाइज भी होती है। माइंड भी फ्रेश होता है।

आयोजन कारगार साबित होगा
दुर्गा कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता चनसोरिया ने कहा कि लोगों को जागरूक करने की दिशा में यह आयोजन कारगार साबित होगा। क्योंकि, जब लोगों को साइकिलिंग के फायदे मालूम होंगे तभी वे उस ओर ध्यान देंगे। आयोजन सराहनीय है।

world bicycle day
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो