scriptचरित्र शंका और मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, गैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या | wife attacked by gas cylinder | Patrika News

चरित्र शंका और मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, गैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या

locationरायपुरPublished: Dec 14, 2019 12:37:34 am

राजातालाब का मामला, वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

चरित्र शंका और मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, गैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या

हत्या के बाद आरोपी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

रायपुर. राजधानी के राजातालाब इलाके में गुरुवार की रात पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह और मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस मौके पहुंची तो महिला का खून से लथपथ शव घर में पड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आरोपी का नाम प्रहलाद यादव और मृतका का नाम पिंकी उर्फ तारा यादव है। तारा यादव मंदिर हसौद के कोटनी गांव की रहने वाली थी। 5 वर्ष पूर्व ही प्रहलाद से उसकी शादी हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही तारा के चरित्र पर प्रहलाद संदेह करना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। गुरुवार रात भी तारा यादव घर में मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। उस दौरान प्रहलाद भी पहुंच गया और अनजान शख्स से बात करने का आरोप लगाकर विवाद करने लगाा। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा गया कि प्रहलाद ने घर में रखे गैस सिलेंडर (पांच किलो वाला) से पत्नी के चेहरे पर प्रहार कर दिया। घटनास्थल पर ही पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद प्रहलाद ने खुद ही सिविल लाइन थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो