पत्नी को आत्महत्या की धमकी देकर दोस्तों से बनवाए संबंध, कोर्ट में अश्लील वीडियो दिखाकर मांगा तलाक
रायपुरPublished: Oct 06, 2019 01:19:51 am
भिलाई में एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर पत्नी पर दबाव बनाया और फिर चार अलग-अलग लोगों से अवैध संबंध बनवाए। जब पांचवीं बार नवविवाहिता ने पति की शर्त पूरी करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। परेशान होकर पत्नी ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया।
रायपुर. आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं। दुर्ग कोर्ट में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भिलाई में एक युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर पत्नी पर दबाव बनाया और फिर चार अलग-अलग लोगों से अवैध संबंध बनवाए। जब पांचवीं बार नवविवाहिता ने पति की शर्त पूरी करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
परेशान होकर पत्नी ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया। कोर्ट में पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर पति ने तलाक की मांग की। दो दिन पहले पति ने दो अन्य वीडियो दिखाए। इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दोबारा पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है।
यह मामला दुर्ग का है, जहां भिलाई निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है। महिला की शादी 2017 में रायपुर निवासी 36 वर्षीय युवक से हुई थी। पति बिलासपुर में नौकरी करता है। आरोप है कि जनवरी 2018 में पति ने उसे बताया कि हरियाणा के व्यवसायी को 3 लाख रुपए देना है। व्यवसायी पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहा है। इस वजह से वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान है। वह व्यवसायी के कारण आत्महत्या कर लेगा। पति ने दबाव बनाया और कहा कि अगर वह व्यवसायी के साथ होटल में रुकेगी तो कर्जा माफ हो जाएगा। पति भिलाई के होटल ले गया।
महिला ने कहा है कि कुछ दिनों बाद पति बिलासपुर स्थित फ्लैट में ले गया। यहां भी उसने पंजाब के व्यवसायी को पांच लाख रुपए लौटाने का झांसा दिया। पति व्यवसायी के साथ छोड़कर चला गया। यहां तीन दिनों तक पति के पंजाब के दोस्त ने उसके साथ संबंध बनाया। पति व्यवसायी के पास छोड़कर फ्लैट के दूसरे कमरे में रहता था। पीडि़त महिला ने बताया कि पति पांचवे व्यक्ति के पास दिल्ली भेजना चाहता था। मना करने पर पति ने मारपीट की। वह अपने मायके चली गई। परेशान होकर पति के खिलाफ रायपुर में शिकायत की थी।
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि पति लोगों के पास भेजने के पहले उसे नशा करा देता था। महिला ने पुलिस को बताया कि दो व्यवसायियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी पति नहीं रुका। तीसरी बार भी उसने लाखों रुपए का कर्जा चुकाने का बहाना बनाकर रायपुर स्थित होटल ले गया। होटल के कमरे मेंं एक दिन के लिए तीसरे व्यक्ति के साथ छोड़कर पति चला गया। पति को शराब पीने की लत है। अपने शौक पूरा करने के लिए पति उससे देह व्यापार करवा रहा था। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
महिला के मुताबिक पति ने कोर्ट में पति ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर तलाक की मांग की है। दूसरी पेशी में भी पति ने दो अलग लोगों के साथ अश्लील फोटो दिखाया। उसे पता चला कि पति पैसों की लालच में उसे लोगों के पास संबंध बनाने के लिए भेज रहा था। खुफिया कैमरे से उसका वीडियो भी बना रहा था। पति पर किसी तरह का कर्जा नहीं था। वह उसके जरिए पैसा कमा रहा था। पति वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल करता था।
इस मामले में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि- ‘पति पत्नी का मामला है जो पहले से कोर्ट में चल रहा है। अभी पत्नी ने आकर अपने ही पति के खिलाफ लिखित शिकायत की है। महिला के शिकायत पर जांच की जा रही है।’