scriptपत्नी ने ही सिपाही पति की छत से धक्का देकर कर दी थी हत्या, जांच में हुआ खुलासा | wife murdered his police constable husband in chhattisgarh | Patrika News

पत्नी ने ही सिपाही पति की छत से धक्का देकर कर दी थी हत्या, जांच में हुआ खुलासा

locationरायपुरPublished: Jul 03, 2020 04:21:43 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

पुलिस के मुताबिक कमल प्रसाद बघेल बेमेतरा पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उरकुरा में कमल का एक और मकान था। यहां उसने अपनी दूसरी पत्नी कीर्ति बंजारे को रखा था। 24 जनवरी को कमल को गंभीर अवस्था में अचानक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Crime

क्राइम

रायपुर. करीब साल भर पहले खमतराई इलाके में एक आरक्षक की मौत का मामला खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या का था। उसकी दूसरी पत्नी ने छत से उसे धक्का दे दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने खुदकुशी की कोशिश बताकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। जांच में उसकी हत्या होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक कमल प्रसाद बघेल बेमेतरा पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उरकुरा में कमल का एक और मकान था। यहां उसने अपनी दूसरी पत्नी कीर्ति बंजारे को रखा था। 24 जनवरी को कमल को गंभीर अवस्था में अचानक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी पत्नी कीर्ति ने बताया कि कमल खुदकुशी करने की नियत से सुबह करीब ४ बजे छत से कूद गया था। कमल के परिजन अस्पताल में उससे मिलने पहुंचे।

इस दौरान घायल कमल ने अपने परिजनों को बताया कि कीर्ति ने उसे छत से धक्का दे दिया था। इससे वह नीचे गिर गया। कुछ दिन बाद आरक्षक की मौत हो गई। मामले की जांच खमतराई पुलिस ने की। जांच में हत्या होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरक्षक की पत्नी कीर्ति को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। कीर्ति ने पिछले साल आरक्षक के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज कराया था। बाद में मामला सुलझ गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो