scriptजंगली हाथी ने दृष्टिहीन गायक को पटककर मार डाला, मिली क्षत-विक्षत लाश | Wild elephant slapped and killed blind singer | Patrika News

जंगली हाथी ने दृष्टिहीन गायक को पटककर मार डाला, मिली क्षत-विक्षत लाश

locationरायपुरPublished: Jun 21, 2020 12:27:53 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

देर रात जंगली हाथी ने एक दृष्टिहीन गायक को पटक कर मार डाला।

Elephant havoc

हाथी का कहर

जशपुरनगर . जशपुरनगर जिले में कुनकुरी तहसील के नारायणपुर से सटे ग्राम पंचायत बरडांड में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी ने एक दृष्टिहीन गायक संजय कोरवा को पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि दृष्टिहिन को मारते वक्त हाथी बहुत जोर जोर से चिंघाड़ रहा था।

संजय कोरवा व उसकी पत्नी भी दृष्टिहीन है। संजय एक अच्छा नागपुरी गायक था। कई स्कूलों और नागपुरी आर्केस्ट्रा में गाना गा चुका था। मिली जानकारी के मुताबिक संजय को अपने घर सरायटोली से आया था और अकेले ही रात 12 बजे अपने घर जा रहा था। उसी समय एक हाथी जंगल से निकलकर सरायटोली होते हुए कटहल खाने की बस्ती में घुस रहा था। तभी संजय का हाथी से सामना हो गया। हाथी ने पटक कर संजय को मारा डाला मार डाला।

संजय की मौके पर ही मौत हो गई। रात को खबर मिलते ही बादलखोल अभ्यारण नारायणपुर की टीम रात 2 बजे मौके पर पहुंची। वही कुनकुरी रेंज की स्थानीय वन विभाग की टीम ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो