प्री मानसून एक्टिविटी हो जाएगी शुरू
मौसम विभाग ने कहा है कि 13 मई के बाद राजस्थान समेत एकाध राज्य को छोड़कर देश में कहीं भी लू चलने के आसार नहीं है। हालांकि, 11 से 13 मई तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आधे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 14 मई से तापमान में लगातार गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। तापमान में गिरावट की यह स्थिति 24 मई तक रहेगी। हालांकि, उसके बाद कुछ दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन केरल में मानसून के दस्तक देते ही पूरे मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी और बारिश शुरू हो जाएगी। शहर के बाहरी हिस्सों का मौसम कुछ और ठंडा रहा है। माना हवाई अड्डे के पास यह 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राजनांदगांव में 38.8 डिग्री, दुर्ग में 38.7 डिग्री और पेंड्रा में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री है, जो सामान्य से 5 डिग्री तक कम है।

अंडमान में 12 से 13 दिन पहले पहुंचेगा मानसून
एक और अच्छी खबर यह है कि इस बार अंडमान में मानसून केरल से 12 से 13 दिन पहले पहुंचेगा। यह आमतौर पर 9 से 10 दिन पहले पहुंचता है। केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है। इस हिसाब से अंडमान में मानसून 18 मई तक पहुंच जाएगा। इससे भी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, देश में मानसून की दस्तक केरल से ही मानी जाती है। मौसम विभाग ने अंडमान में जल्दी मानसून पहुंचने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूरे आसार हैं। दूसरी ओर, मौसम विभाग के मई के मंथली लॉन्गरेंज फोरकास्ट के मुताबिक, 20 मई के बाद केरल में बारिश में इजाफा होगा। वैज्ञानिक इसे मानसून के आने का संकेत मान रहे हैं।

मई में 50 डिग्री के करीब पहुंच जाता है पारा मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मई महीने में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 39 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। लेकिन यह 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच चुका है। अब तक के सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस को 23 मई 2017 को बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया था। रायपुर में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस 30 मई 1988 को दर्ज हुआ। सामान्य तौर पर सबसे गर्म माने जाने वाले जांजगीर-चांपा में मई का सर्वकालिक अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस है। इसे 26 मई 1984 को रिकॉर्ड किया गया था।