scriptबदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल | Wind direction is changing, rain in many districts, cloudy | Patrika News

बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

locationरायपुरPublished: Mar 11, 2023 08:30:27 pm

Submitted by:

jitendra dahiya

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। इसके पहले जगदलपुर में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। इसके कारण दक्षिण प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना

बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। इसके पहले जगदलपुर में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। इसके कारण दक्षिण प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है। रविवार को हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की सम्भावना है।
ओलावृष्टि की चेतवानीपिछले 24 घंटे से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके बाद अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतवानी मौसम विभाग ने जारी किया है। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।
ऐसा रहा तापमान

रायपुर- 35.8 – 21.1बिलासपुर- 35.4 – 19.6

पेंड्रारोड- 33.3- 15.6

अंबिकापुर- 32.0 – 15.6जगदलपुर- 33.7 – 17.8

दुर्ग- 35.4 – 17.4राजनांदगांव- 36.0 – 19.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो