scriptपडोसी लड़की ने ब्यॉय फ्रेंड संग बनाया प्लान, गार्डन में खेल रही नाबालिग की किडनैपिंग की कोशिश, लोगों ने धरदबोचा | Woman and boyfriend arrested for trying to kidnap minor girl in Raipur | Patrika News

पडोसी लड़की ने ब्यॉय फ्रेंड संग बनाया प्लान, गार्डन में खेल रही नाबालिग की किडनैपिंग की कोशिश, लोगों ने धरदबोचा

locationरायपुरPublished: Aug 16, 2020 07:42:57 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

राजधानी रायपुर में 8 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, बच्ची का अपहरण करके भाग रही महिला और उसके ब्यॉय फ्रेंड को लोगों ने धरदबोचा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

arrest_6.jpg
रायपुर. राजधानी रायपुर में 8 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, बच्ची का अपहरण करके भाग रही महिला और उसके ब्यॉय फ्रेंड को लोगों ने धरदबोचा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बच्चा चोरी के अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला तेलीबांधा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी भीमा देवार की 8 साल की बेटी नम्रता शनिवार की शाम करीब 6 बजे महाराणा प्रताप गार्डन के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेलीबांधा की रहने वाली मोनू प्रजापति अपने ब्यॉय फ्रेंड नरेंद्र पटेल के साथ बाइक में पहुंची। इसके बाद दोनों ने नम्रता को अपने पास बुलाया।
इसके बाद बाइक में बैठाकर ले जाने लगे। यह देखकर आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। इससे अन्य लोग इकट्ठा हो गए और मोनू और नरेंद्र को रोक लिया। भीमा उस समय अपने घर में था। वह भी दौड़कर मौके पर पहुंचा। इसके बाद आरोपियों को लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी महिला मोनू और उसके साथी नरेंद्र को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज लिया गया है। आरोपियों से पुराने मामलों के संबंध में पूछताछ की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो