scriptबालिका का अपहरण करके भाग रही महिला और उसका पार्टनर गिरफ्तार | Woman and her partner arrested after kidnapping girl | Patrika News

बालिका का अपहरण करके भाग रही महिला और उसका पार्टनर गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Aug 17, 2020 05:45:19 pm

Submitted by:

CG Desk

– गार्डन में खेल रही आठ साल की बालिका के साथ हुई घटना .- तेलीबांधा इलाके की घटना .

kidnap

kidnap

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में गार्डन में खेल रही एक बालिका का अपहरण करके भाग रही एक महिला और उसके पुरुष मित्र को लोगों ने धरदबोचा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बच्चा चोरी के अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी भीमा देवार की ८ साल की बेटी नम्रता शनिवार की शाम करीब ६ बजे महाराणा प्रताप गार्डन के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेलीबांधा की रहने वाली मोनू प्रजापति अपने पुरुष साथी नरेंद्र पटेल के साथ बाइक में पहुंचे। इसके बाद दोनों ने नम्रता को अपने पास बुलाया। इसके बाद बाइक में बैठाकर ले जाने लगे। यह देखकर आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। इससे अन्य लोग इकट्ठा हो गए और मोनू और नरेंद्र को रोक लिया। भीमा उस समय अपने घर में था। वह भी दौड़कर मौके पर पहुंचा। इसके बाद आरोपियों को लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला मोनू और उसके साथी नरेंद्र को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज लिया गया है। आरोपियों से पुराने मामलों के संबंध में पूछताछ की गई।
आरोपी महिला मोनू पहले भीमा के घर के पास ही रहती थी। पिछले कुछ माह से दूसरी जगह रह रही है। गुढि़यारी निवासी नरेंद्र का महिला के घर आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान दोनों ने बालिका का अपहरण करने का प्लान बनाया। पुलिस आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है। तेलीबांधा टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि फिलहाल आरोपियों का कोई अपराधिक रिकार्ड का पता नहीं चला है। अपहरण करने का उद्देश्य की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की गई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो