scriptदो मासूमों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, खुद तैरते हुए तड़पता देखती रही अपने दोनों बच्चों को | woman commit suicide with her 2 kids in raipur chhattisgarh | Patrika News

दो मासूमों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, खुद तैरते हुए तड़पता देखती रही अपने दोनों बच्चों को

locationरायपुरPublished: Jul 11, 2018 12:10:44 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

शराबी पति से परेशान एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि किसी का भी मन सिहर जाएगा।

suicide

दो मासूमों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, खुद तैरते हुए तड़पता देखती रही अपने दोनों बच्चों को

भिलाई/नंदिनी अहिवारा. छत्तीसगढ़ में शराबी पति से परेशान एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि किसी का भी मन सिहर जाएगा। पति से झगड़ा होने पर वह रात में ही अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई और बच्चों के साथ गांव के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में वह खुद तो बच गई पर दोनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र ग्राम देवझाल की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच ललिता धृतलहरे (34) का पति सेवकराम धृतलहरे शराब पीकर घर आया। रोज-रोज शराब पीने व देर से घर आने की बात को लेकर दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया। नाराज ललिता दोनों बच्चे ढाई साल का बेटा तेजेश्वर और चार साल की बेटी भावन को लेकर घर से निकल गई। गांव के बाहर घर से 500 मीटर दूर कुएं में दोनों बच्चों को लेकर कूद गई।

suicide

पति फरार, महिला पर हत्या का जुर्म दर्ज नंदिनी थाना प्रभारी लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला का पति सेवक राम फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो