scriptOMG: महिला ने एक साथ छह बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत | Woman gave birth to six children together in janjgir govt hospital | Patrika News

OMG: महिला ने एक साथ छह बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत

locationरायपुरPublished: Mar 01, 2019 05:20:02 pm

पेट में दर्द होने के चलते उसे उसके परिजनों के द्वारा जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

CG News

OMG: महिला ने एक साथ छह बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि पूर्णरुप से विकसित नहीं होने के कारण सभी बच्चे मृत पैदा हुए। मामला जिले जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। दरअसल देर रात को नंदेली निवासी गंगा भाई चंद्रा पति दिनेश चंद्रा उम्र 25 वर्ष के पेट में दर्द होने के चलते उसे उसके परिजनों के द्वारा जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

बच्चों को देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
यहां महिला ने आज एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि समय से पहले ही नवजातों का जन्म होने के चलते सभी बच्चों की मौत हो गई, लेकिन जैजैपुर में इस तरह की पहली बार एक साथ छह बच्चों की जन्म होने की जानकारी जब लोगों को हुई तो लोग बड़ी संख्या में देखने अस्पताल पहुंच गए। यह पहला मामला है जब एक साथ एक ही महिला ने छ: बच्चों को जन्म दिया हो।

महिला खतरे से बाहर
इस संबंध में जानकारी देते हुए जैजैपुर के बीएमओ एस एल बंजारे ने बताया कि महिला का स्वास्थ्य अभी ठीक है। समय से पहले ही बच्चों के जन्म होने की वजह से सभी बच्चे मृत पैदा हुए हैं। महिला की गर्भ में पल रहे बच्चों को अभी चार माह ही हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो