कई महिलाओं ने दिया पैसा पीडि़त यशोदा ने लोन लेने की चर्चा मोहल्ले की तीन महिलाओं से किया था। इसके बाद उन महिलाओं ने भी लोन के लिए आवेदन किया। और यशोदा को ही सारी प्रक्रिया पूरी करने कहा था। यशोदा ने 5-5 लाख रुपए के हिसाब से 20 लाख लोन के लिए आवेदन किया। सभी की ओर से साइबर ठगों के बताए अनुसार उनके बैंक खातों में अलग-अलग प्रोसेस के नाम पर पैसे जमा करती रही। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
सीएमओ बनाने का झांसा देकर सहायक शिक्षक से 7 लाख ठगे रायपुर. सरकारी नौकरी के लालच में एक शिक्षक धोखाधड़ी का शिकार हो गया और लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभनपुर निवासी महेश कुमार तिवारी नवा रायपुर में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ है। उसकी मुलाकात छुरा के चंद्रकांत सिन्हा से हुई। चंद्रकांत ने खुद को मंत्रालय में पदस्थ होते हुए वहां के अफसरों से अच्छे संबंध होने का दावा किया। इसके बाद महेश को सीएमओ के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में 7 लाख रुपए की मांग की। महेश ने उसे अलग-अलग किस्त में 7 लाख 18 हजार रुपए दे दिया। साथ ही उसने सीएमओ की परीक्षा भी दी। सीएमओ का रिजल्ट आया, तो उसका नाम नहीं थी। इसके बाद भी चंद्रकांत ने चयन सूची में नाम जोडऩे और इंटरव्यू में चयन कराने के नाम पर पैसे लिए। बाद में न नौकरी दिलाई और न ही पैसा वापस किया। पूरा मामला वर्ष 2019 का है। पुलिस ने चंद्रकांत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।