scriptनाला में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं | Woman's body found in sewer, no identification | Patrika News

नाला में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं

locationरायपुरPublished: May 13, 2021 06:00:47 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

राजिम समीपस्थ ग्राम रावड़ परसदा जोशी में नाला के पास सड़क किनारे झाडिय़ों में एक महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाला में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं

नाला में मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं

राजिम. समीपस्थ ग्राम रावड़ परसदा जोशी में नाला के पास सड़क किनारे झाडिय़ों में एक महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की गुत्थी सुलझने की बात कही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावड़ के ग्रामीण अपने खेत में काम करने जा रहे थे। नाला के पास पहुंचते ही जोर की बदबू आने लगी। इस पर ग्रामीण शंका करने लगे कि यह बदबू आखिर कहां से आ रही है। नजदीक में जाकर देखा तो बोरी में भरी लाश प्रतीत हो रही थी। उस पर मक्खी वह चि_ी मंडरा रहे थे। तत्काल इसकी जानकारी गांव पहुंच कर ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि मृतका 35 से 40 साल है। वह कुर्ती सलवार पहने हुई है। महिला के गले में गमछा और रस्सी बंधी हुई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मगर हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि शहर से लगा हुआ गांव में जवान महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है तथा ग्रामीण दहशत में हैं। घटना कब की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
महिला को लेकर आसपास गांवों में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विकास बघेल,
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो