scriptडाक्टर ने मरीज को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, महिला की मौत से मचा हड़कंप | Women died because expired injection used by doctor | Patrika News

डाक्टर ने मरीज को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन, महिला की मौत से मचा हड़कंप

locationरायपुरPublished: Dec 06, 2019 06:15:07 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

समता कॉलोनी के गोयल हॉस्पिटल में एक महिला अपने डेली रूटीन के तहत लगने वाले इंजेक्शन को लगवाने के लिए आयी थी। जहाँ चिकित्सक ने बिना एक्सपायरी डेट देखे ही उसे इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कारण महिला की उसी समय मृत्यु हो गयी।

goyal_hospital.jpg

रायपुर. समता कालोनी में संचालित एक निजी अस्प्ताल के डाक्टर द्वारा एक बहुत ही गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसके कारण एक महिला की मौत हो गयी है। मृत्यु की सुचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, समता कॉलोनी के गोयल हॉस्पिटल में एक महिला अपने डेली रूटीन के तहत लगने वाले इंजेक्शन को लगवाने के लिए आयी थी। जहाँ चिकित्सक ने बिना एक्सपायरी डेट देखे ही उसे इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कारण महिला की उसी समय मृत्यु हो गयी।

मृतका मोमिनपारा रायपुर की रहने वाली है। पिछले कुछ दिनी से वह बीमार थी। हर बार की तरह आज भी वो अपना रुटीन इंजेक्शन लगवाने आई थी। महिला बोलने सुनने में असमर्थ थी। ज्यादा पढ़ी-लिखी ना होने की वजह से वह घर में ही सिलाई का काम करती थी। अस्प्ताल में हंगामा जारी है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो