scriptवल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने विप्र पार्षदों का किया सम्मान | World Brahman Federation felicitated vipra councilors | Patrika News

वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने विप्र पार्षदों का किया सम्मान

locationरायपुरPublished: Jan 15, 2020 01:26:17 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस के मौके पर वृंदावन हॉल में आयोजन

वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने विप्र पार्षदों का किया सम्मान

वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने विप्र पार्षदों का किया सम्मान

रायपुर. ब्राह्मण समाज से नगर निगम के चुनाव में पार्षद बनने पर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस के मौके पर वृंदावन हॉल में किया गया। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा ने चाणक्य स्मृति दिवस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास ने कहा आचार्य चाणक्य ने अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने एक ग्रामीण बालक चन्द्रगुप्त को अपना शिष्य बनाकर मगध का सम्राट बनाकर अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण की। उसी तरह जनता के हित और कल्याणकारी कार्य करने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए। अतिथि डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि ब्राह्मण सदैव दूसरों के हितों की सोचता है। पूर्व विधायक वीरेन्द्र पांडेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य की जीवन शैली उच्च आदर्शों से परिपूर्ण थी, वह आज के राजनीतिज्ञों में नहीं है। फेडरेशन का वार्षिक प्रतिवेदन संभागाध्यक्ष नितिन कुमार झा ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाज के महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।
स्मृति चिह्न भेंट
नगर निगम में सभापति प्रमोद दुबे सहित नवनिर्वाचित पार्षदों को तिलक लगाकर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। जिसमें ज्ञानेश शर्मा, रीतेश त्रिपाठी, सरिता आकाश दुबे, विश्वदिनी पाण्डेय, आकाश तिवारी, आकाशदीप शर्मा, अमित भारद्वाज, कुम्हारी के निश्चय बाजपेयी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो