पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की पहली वेटलिफ्टर वल्र्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी छत्तीसगढ़ की पहली वेटलिफ्टर हैं। हालांकि, इससे पहले वैश्विक टूर्नामेंट में प्रदेश के रुस्तम सारंग, अजयदीप सारंग, अनीता सिंदे, मधु सूदन जंघेल, केशव साहू, जगदीश विश्वकर्मा भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन पदक नहीं हासिल कर सके। ज्ञानेश्वरी यादव ने राजनांदगांव के जय भवानी व्यायाम शाला में कोच अजय लोहार से प्रशिक्षण हासिल कर वैश्विक टूर्नामेंट तक का सफर तय किया है। वर्तमान में वह एनसीओई (लखनऊ) में नियमित प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।
राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत चुकी 5 से ज्यादा पदक
ज्ञानेश्वरी वर्ष 2018-19 से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीत रही है। 2018-19 में स्कूल नेशनल में पहली बार कांस्य पदक जीतकर उसने शुुरुआत की। फिर 2019-20 में स्कूल नेशनल में ही रजत पदक हासिल किया। 2020-21 में राष्ट्रीय यूथ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में सफल रहीं। फिर 2021-22 में भुवनेश्वर में आयोजित की गई राष्ट्रीय जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी वर्ष ऑल इंडिया विवि टूर्नामेंट में भी रजत पदक जीतकर मान बढ़ाया।