scriptमकर संक्रांति पर बन रहा तीन शुभ संयोग, इन 7 राशियों में पड़ेगा बड़ा प्रभाव | Worship Lord Shiv on Makar Sankranti for Happiness, Money, Good Luck | Patrika News

मकर संक्रांति पर बन रहा तीन शुभ संयोग, इन 7 राशियों में पड़ेगा बड़ा प्रभाव

locationरायपुरPublished: Jan 13, 2019 08:06:29 am

मकर संक्रांति पर बन रहा तीन शुभ संयोग, इन 7 राशियों में पड़ेगा बड़ा प्रभाव

CG news

मकर संक्रांति पर बन रहा तीन शुभ संयोग, इन 7 राशियों में पड़ेगा बड़ा प्रभाव

रायपुर. मकर संक्रांति का पर्व इस साल तीन शुभ योग लेकर आ रहा है। संक्रांति पर अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग रहेगा। ये तीनों ही योग शुभ माने गए हैं। इन योगों में पूजा-पाठ करने से शुभ फल मिलने के योग बनते हैं। इस दिन आप सुबह उठने के बाद शिवलिंग की विधि विधान से पूजा-अर्चाना करने से जीवनभर के दुखों का नास होने के साथ-साथ घर में हमेशा लक्ष्मी की कृपा बने रहेगी। इससे आपको कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सरोज द्विवेदी ने बताया कि इस साल मकर संक्रांति 14 को नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
CG news
पंडित द्विवेदी ने बताया कि जब सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है, तब ये त्योहार मनाया जाता है। 14 जनवरी को देर रात में सूर्य राशि बदलेगा।

इस कारण अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। पंडित द्विवेदी के अनुसार मकर संक्रांति पर अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग रहेगा। ये तीनों ही योग शुभ माने गए हैं।
CGNews
मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएगा। सूर्य के मकर राशि में आने से मलमास समाप्त होगा। जिससे मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। सूर्य जब मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृष और मिथुन राशि में रहता है तब ये ग्रह उत्तरायण होता है। जब सूर्य शेष राशियों कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहता है तब दक्षिणायन होता है।
Chhattisgarh news
ऐसे करें पूजा
– मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
– संभव हो तो तीर्थ स्थान पर स्नान करें, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
– स्नान के बाद तांबे के लोटे में लाल फूल और चावल डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
– मंदिर में गुड़ और काले तिल का दान करें। ये शुभ होता है।
– भगवान को गुड़-तिल के लड्डू का भोग लगाएं और भक्तों को प्रसाद वितरित करें।
– तुलसी को जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।
– शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाकर जल अर्पित करें।

ट्रेंडिंग वीडियो