पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वॉयरल हुआ था। इसमें मालवीय रोड में तैनात ट्रैफिक सिपाही संदीप मिश्रा व अन्य सिपाही ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगे थे। इस बीच जवानों ने चांदनी चौक नेहरूनगर निवासी सलीम दल्ला की भी गाड़ी रोकी। इससे वह नाराज हो गया और जवानों को धमकाने लगा। साथ ही अभद्रता से पेश आया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वॉयरल कर दिया।
वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पैदल न्यायालय ले गए।