scriptकाम पर निकला था युवक लौटा ही नही, फिर सड़क पर पड़ी मिली लाश | young man Dead Body Found On Roadside | Patrika News

काम पर निकला था युवक लौटा ही नही, फिर सड़क पर पड़ी मिली लाश

locationरायपुरPublished: Aug 16, 2022 06:11:28 pm

Submitted by:

Mansee Sahu

बिलासपुर में एक युवक की लाश मिली है। उसके शरीर में काफी चोट के निशान हैं। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

yy.jpg

रायपुर। जिले में एक युवक की लाश पाई गई है। युवक के शव पर चोट के काफी निशान है इसलिए पुलिस ऐसी आशंका जाता रही है की युवक की हत्या की गई है। बताया जा रहा है की युवक दो दिन पहले काम पर निकला उसके बाद वापस लौटा ही नहीं। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है। घटना सकरी थान क्षेत्र की बताई जा रही है।

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाला सैयद कमाल(38) रोजी मजदूरी का काम करता था। वो रविवार को घर से काम करने निकला था। मगर देर शाम तक लौटा ही नहीं। इसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच सोमवार सुबह सैदा-घुरू रोड में कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक लाश देखी थी। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी।

खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच करने पर युवक की पहचान हो सकी थी। युवक की पहचान सैयद कमाल के रूप में ही हुई थी। जिसके बाद उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया था। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो