scriptथूक वाले बयान से विवाद के बाद BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा – कांग्रेस की ऐसी सोच पर दु:ख होता है | BJP leader D Purandeshwari big statement over spitting controversy | Patrika News

थूक वाले बयान से विवाद के बाद BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा – कांग्रेस की ऐसी सोच पर दु:ख होता है

locationरायपुरPublished: Sep 18, 2021 06:46:09 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होने पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (BJP state in-charge D Purandeshwari) ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।

bjp_leader_d_news.jpg

थूक वाले बयान से विवाद के बाद BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा – कांग्रेस की ऐसी सोच पर दु:ख होता है

रायपुर. भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होने पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (BJP state in-charge D Purandeshwari) ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर कहीं चूक है तो उसे ठीक करना ही है। संगठन को बढ़ाना है, उसे मजबूत करना है। हम लगातार अंतराल पर बैठक करते ही रहते हैं। हालांकि उन्होंने बदलाव की बात से इनकार नहीं किया। दरअसल, डी पुरंदेश्वरी से प्रदेश में गुजरात जैसे परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया था।
वहीं थूक वाले बयान पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा, कांग्रेस की ऐसी सोच पर दु:ख होता है। आज मैंने उस घटना से जुड़े समाचार के वीडियो देखें। समाचार क्लिप बहुत दुखद था। इस विषय पर कांग्रेस से सवाल पूछा जाना चाहिए। थूक वाले बयान के बाद आज डी पुरंदेश्वरी पहली बार छत्तीसगढ़ आई है।
बता दें कि बस्तर में चिंतन शिविर (BJP Chintan shivir) में पार्टी के नेताओं को जीत का फार्मूला देने पहुंची प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (D. Purandeswari) की पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जुबान फिसल गई और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वे बोल गई कि भाजपा के कार्यकर्ता एक हो जाएं और सब मिलकर पीछे थूक दें तो भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। अब उनके इस बयान ने अब तूल पकड़ लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो