scriptरायसेन में 14 डिग्री हुआ तापमान,11 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा | 14 degree temperature in raisen, wind can reach up to 11 km per hour | Patrika News

रायसेन में 14 डिग्री हुआ तापमान,11 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा

locationरायसेनPublished: Dec 06, 2019 05:46:56 pm

Submitted by:

Amit Mishra

नगरपालिका परिषद ने सरकारी खर्चे पर अलाव डिपो से जलाऊ लकड़ी लेकर जलाना प्रारंभ नहीं किया है।

wrather.jpg

रायसेन। शहर में बुधवार की रात से ही कड़ाके की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन भर उत्तर-दिशा और उत्तर-पूर्व की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन के समय भी ठंडक रही। हवाएं 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ऐसे में रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट हुई है। जबकि दिन के तापमान मामूली बढ़ोतरी हुई है।

ऐसे में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के प्रमुख चौक चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलना शुरू हो गए हैं। जबकि नगरपालिका परिषद ने सरकारी खर्चे पर अलाव डिपो से जलाऊ लकड़ी लेकर जलाना प्रारंभ नहीं किया है।

तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी
दिसंबर महीने में पहली बार ठंडक का अहसास हुआ है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे पहले लगातार चार दिन से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी ही हो रही थी। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सीधे 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इसी सप्ताह से तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

11 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी
हालांकि गुरुवार को दिन भर मौसम साफ रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्के बादल भी छाए रहे। लेकिन शाम तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया। ऐसे में हवाओं की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटे रही। अब हवाओं की रफ्तार भी बढ़कर 11 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।


सर्दी बढऩे की यह भी वजह
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार नमी कम होने के कारण धुंध का असर भी कम हो गया है। पहाड़ों में हुई बर्फ बारी से वहां से सीधे हवा मैदानी इलाकों की तरफ आ रही है। आगामी समय में तेज ठंड अपना असर दिखाने लगेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो