scriptअब रुके हुए निर्माण कार्य पुन: होंगे प्रारंभ: पंचायत प्रधान यादव | Ab Ruke Hue Nirman Kary Punh Honge Prambh Panchayat Pradhan Yadav | Patrika News

अब रुके हुए निर्माण कार्य पुन: होंगे प्रारंभ: पंचायत प्रधान यादव

locationरायसेनPublished: Jan 18, 2022 09:18:51 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

फि र से वित्तीय अधिकार मिलने पर पंचायत प्रधानों ने सीएम का किया आभार व्यक्तकार्यक्रम आयोजित कर प्रसन्नता जाहिर की, बोले प्रधान अब विकास कार्यों को मिलेगी गति।कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रधान।

अब रुके हुए निर्माण कार्य पुन: होंगे प्रारंभ: पंचायत प्रधान यादव

अब रुके हुए निर्माण कार्य पुन: होंगे प्रारंभ: पंचायत प्रधान यादव

रायसेन. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पंचायत प्रधानों को वित्तीय अधिकार लौटाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 12 दिन बाद ही अपना फैसला पलट दिया। सीएम ने कहा कि जनता की ताकत से ही सारे काम होते हैं। इसलिए प्रधानों को प्रशासकीय अधिकार लौटा रहा हूं। सीएम ने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत स्तर वित्तीय अधिकार लौटाने की घोषणा की। सोमवार को सीएम शिवराज सिंह प्रशासकीय समिति और प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने प्रधानों से कहा कि पंचायत चुनावों में देरी हुई तो प्रशासकीय समिति बनाकर आपको दायित्व सौंपा था। अब पंचायत चुनाव में व्यवधान आ गया है।
इसलिए प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष और सचिव बनाकर आपको जिम्मेदारी फि र से सौंपी जा रही है। वित्तीय अधिकार मिलने की घोषणा होते ही सांची जनपद क्षेत्र की सुनारी सलामतपुर, रातातलाई, शाहपुर, पगनेश्वर, कचनारिया, मेढ़की ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता किरार का आभार व्यक्त कर प्रसन्नता जाहिर की है।
आभार व्यक्त करने के लिए सलामतपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में सोमवार को कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सलामतपुर पंचायत के प्रधान मूलचंद यादव, शाहपुर पंचायत प्रतिनिधि टीकाराम पाल, परवारिया प्रधान अज्जू खान, पगनेश्वर प्रधान रुप सिंह लोधी, भाजपा नेता प्रदीप यादव, नीतेश चिंटू जैन, अजीम मंसूरी, संजय लोहट, प्रहलाद आदि लोग मौजूद थे।
अब रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलामतपुर पंचायत के प्रधान मूलचंद यादव ने कहा कि पिछले एक माह से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य रुके हुए थे। वित्तीय अधिकार मिलते ही अब विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। कार्यों को पूरा करने के दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल को अच्छी तरह से फॉलो किया जाएगा। गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार की अगुवाई में पंचायतीराज के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम हाउस भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। उनसे आग्रह किया था कि फिर से ग्राम पंचायतों के वित्तीय अधिकार प्रधान को वापस दिए जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो