scriptweather report : सुबह बारिश के बाद दिनभर चला धूप-छांव का खेल | After rain in the morning, the day's play of sun and shade | Patrika News

weather report : सुबह बारिश के बाद दिनभर चला धूप-छांव का खेल

locationरायसेनPublished: Jan 23, 2020 06:19:44 pm

Submitted by:

Amit Mishra

मौसम के बदलाव का सेहत पर पड़ रहा असर

weather report : सुबह बारिश के बाद दिनभर चला धूप-छांव का खेल

weather report : सुबह बारिश के बाद दिनभर चला धूप-छांव का खेल

रायसेन. बुधवार को सुबह लगभग 20 मिनट बारिश के बाद दिनभर धूप और छांव के बीच आंखमिचौली चलती रही। जिससे तापमान कम ज्यादा होता रहा। एक बार फिर बारिश का माहौल बनने से कड़ाके की ठंड के लौटने की संभावना बढ़ गई है। मौसम में बार-बार आ रहे इस बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का असर बढऩे लगा है।

बुजुर्गों पर भारी पड़ रही
सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को सुबह पौने नौ बजे से बारिश शुरू हुई, जो लगभग 20 मिनट तक जारी रही। इसके बाद घने बादल छाए रहे। दोपहर में कई बार धूप निकली तो कई बार बादल छाए। ये मौसम बच्चों और बुजुर्गों पर भारी पड़ रहा है।

मरीजों की संख्या सात सौ के पार
मौसम के असर से बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार और दमा के मरीज अधिक आ रहे हैं। इन दिनों ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या सात सौ के पार जा रही है। जबकि कुछ दिन पहले यह लगभग छह सौ के आसपास थी।

 

तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई
बुधवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री पर पहुंच गया थां, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।

ट्रेंडिंग वीडियो