रायसेन

दो पक्षों के बीच विवाद : सोमवार को रहा क्षेत्र में शांति का माहौल

शनिवार की रात गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान शनिचरा पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

रायसेनSep 25, 2018 / 12:27 am

मनोज अवस्थी

दो पक्षों के बीच विवाद : सोमवार को रहा क्षेत्र में शांति का माहौल

सिलवानी. शनिवार की रात गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान शनिचरा पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा स्थिति को काबू में किया गया। क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए प्रशासन ने धारा १४४ लाग की। घटना के विरोध में सोमवार को नगर पूरी तरह बंद रहा।
हालांकि किसी भी संगठन के द्वारा बंद का आव्हान नहीं किया गया था। रविवार रात विवाद में दोनो पक्षों के बीच पत्थरबाजी में एक आरक्षक सहित सात अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सिलवानी पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील
की है।
घटना के बाद आस पास के थाने का पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में अतिरिक्त बल भेजा गया। रविवार रात से ही नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी लगातार मामले की समीक्षा की जाती रही। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रकरण को लेकर चर्चा की। घटना के दौरान पत्थरबाजी में आरक्षक कैलाश मालवीय तथा दिलीप यादव के द्वारा अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
 

– नगर में पूरी तरह शांति कायम है। पुलिस के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक के द्वारा मामले की समीक्षा की गई है। लोग किसी तरह की अफवाह प ध्यान न दें।
पीएन गोयल, एसडीओपी सिलवानी
ढोल नगाड़ों के साथ किया गणेशजी का विसर्जन
सांईखेड़ा. श्रीगणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। इस मौके पर निकाले गए चल समारोह में ग्राम की 25 झाकियां शामिल हुई, चल समारोह का शुभारंभ दोपहर 3 बजे बस स्टैंड से हुआ।
भ्रमण के बाद बेगम नदी में प्रथम पूज्य को जयकारों के साथ विसर्जित किया बया। समारोह में विभिन्न मंडलियों के कार्यकर्ता हाथों में ध्वज लेकर जयकरे लगाते हुए शामिल हुए।

Hindi News / Raisen / दो पक्षों के बीच विवाद : सोमवार को रहा क्षेत्र में शांति का माहौल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.