शून्य बजट प्राकृतिक खेती के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना
रायसेन. कृषि उपज मंडी में शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए स्वास्थ मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मौजूदा दौर में शून्य बजट प्राकृतिक खेती किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस तरह की खेती से कम लागत में अधिक पैदावार और गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त होता है, जिसका बाजार में भी किसानों को अच्छा भाव मिलता है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़वा देते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों एवं सलाहकारों के मार्गदर्शन में जैविक खेती, शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का लाईव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल और किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल दुबे ने किसानों को जैविक खेती और शून्य बजट प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।