scriptभाजपा ने कांग्रेस पर, तो कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप | BJP accuses Congress, then Congress accuses BJP | Patrika News

भाजपा ने कांग्रेस पर, तो कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

locationरायसेनPublished: Nov 04, 2019 09:41:34 pm

Submitted by:

Amit Mishra

किसानों के नाम पर राजनीति इन दिनों चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने सोमवार को नगर में अलग-अलग जगह धरना देकर प्रशासन को ज्ञापन दिया। कांग्रेस ने जहां केद्र सरकार पर प्रदेश सरकार के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए, तो वहीं भाजपा ने प्रदेश सरकार को सदी की सबसे भृ़ष्ट सरकार बताया। किसानों को लेकर दोनों ही दलों ने एक ही दिन धरना, प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन दोनों ही दलों के कार्यक्रम में किसान नजर नहीं।

bjp protest today

bjp protest today

रायसेन। सागर तिराहा के पास पशु चिकित्सालय कॉपलेक्स परिसर में आयोजित भाजपा के धरना में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सदी की सबसे भृष्ट सरकार है। यहां बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता, यह मैं नहीं कांग्रेस के ही मंत्री, विधायक कहते हैं। धरना को पूर्व मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, रामकिशन चौहान, मुदित शेजवार, किशोर रामानी, राजेंद्र अग्रवाल, राम किशन पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

दो लाख की जगह दो हजार का कर्ज माफ
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में गले-गले तक डूबी है। सरकार के पास न तो कोई नीति है और न कोई ठोस जवाब। भगवान भरोसे चल रही कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों से 2-2 लाख के कर्ज माफ करने का वादा कर सिर्फ 2-2 हजार का कर्ज माफ कर केवल छलावा और धोखा किया है।

गुटबाजी से घिरी सरकार
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस मेें गुटबाजी चरम पर है। मंत्री बनने के लिए विधायक एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री व उनके मंत्री विधायक कार्यक्रमों में मप्र के 22 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा बयान देते फिर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया बोल रहे हैं कि मप्र सरकार ने किसानों के साथ छल किया है।

narottam mishra

ट्रैक्टर से पहुंचे कलेक्ट्रेट
धरना के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता कई ट्रेक्टर-ट्रॉलियों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया। नरोत्तम मिश्रा ने खुद ट्रेक्टर चलाया। मुख्य मार्ग से बड़ी रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले।

congress protest today

केंद्र सरकार कर रही भेद-भाव-
भाजपा के धरना से पहले महामाया चौक पर कांग्रेस ने धरना दिया, जिसमें जिलेभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि कोई मंत्री के धरना में शामिल होने से कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी रही। प्रमुख वक्ता के रूप में उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने केंद्र सरकार को घेरा।

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6621.28 करोड़ रुपए की मदद केंद्र से मांगी। मगर एक रुपए भी नहीं मिला। मप्र में करीब 60.47 लाख हेक्टेयर में 16270 करोड़ रुपए की फ सलें बर्बाद हुई। लगभग 20,000 घरों को क्षति पहुंची। 674 लोगों की मौतें हुईं। 11000 किमी सड़कें खराब हुई। स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नुकसान हुआ है। धरना के बाद एसडीएम एलके खरे ने धरना स्थल पहुंचकर कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया।


दूसरे प्रदेशों को दिया बजट
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि भारी बारिश व अतिवर्षा के प्रकोप के चलते 55 लाख किसानों की फसलें चौपट हुई हैं। मगर केंद्र सरकार कोई मदद नहीं कर रही है, बल्कि भाजपा शासित यूपी, बिहार और कर्नाटक सरकारों को भरपूर बजट दिया जा रहा है।


धरना में पूर्व विधायक सिलवानी देवेंद्र पटेल, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंदा चौहान, हकीम उद्दीन मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, सोनू मीणा, गिरीश पालीवाल, कामता पाल, विकास शर्मा, संदीप मालवीय, रेहान खान, मुस्तकीम खान, ताराचंद साहू, मिर्जा मर्सरत बेग, जागेश्वर बैरागी, जयंत दुबे, महेश साहू, जावेद अहमद खान, मनोज अग्रवाल, सईद नांदा आदि मौजूद थे।


प्रदेश को बनाएंगे विकास का मॉडल
पटेल ने कहा कि सीम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जैसी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर मप्र को विकास का मॉडल बनाने की कार्ययोजना बनाई है। देश मौजूदा समय में मंदी के दौर से गुजर रहा है। इसीलिए भारत देश विश्व में खिसक कर 6वें स्थान पर आ चुका है। जबकि मोदी सरकार के मंत्री नेता बोल रहे हैं कि अच्छा माहौल है। उनका दो मुंही चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो