scriptगणना पत्रक के आधार पर मनाया अपनी जीत का जश्न | Celebrate your victory on the basis of calculation sheet | Patrika News

गणना पत्रक के आधार पर मनाया अपनी जीत का जश्न

locationरायसेनPublished: Jun 28, 2022 12:06:40 am

बाड़ी जनपद की तीन पंचायतों के वोटों की गिनती आज

बाड़ी जनपद की तीन पंचायतों के वोटों की गिनती आज

गणना पत्रक के आधार पर मनाया अपनी जीत का जश्न

बरेली. शनिवार को संपन्न हुए पंचायत के चुनाव की मतगणना के बाद प्रत्याशियों को मिले गणना पत्रक के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत-हार तय हो गई है। हालांकि चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पूरे जिले में पंचायत चुनाव होने के बाद पंच, सरपंच तथा जनपद सदस्य के चुनाव परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को तथा जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।
मतगणना के आधार पर आगे रहे प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित मानकर जीत का जश्न मनाया। बाड़ी जनपद के अन्तर्गत आने वाले ग्राम अलीगंज, खंडराज और सगोनिया के मतदान केंद्रों की मतगणना चुनाव के बाद आपत्ति के कारण नहीं हो सकी थी। इन गांवों के मतदान केंद्रों की मतगणना आज जनपद कार्यालय में की जाएगी।

भाजपा संगठन और कांग्रेस विधायक ने संभाली कमान
बरेली. नगर परिषद चुनाव का प्रचार अब चरम पर है। कांग्रेस की ओर से चुनाव की कमान क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल ने संभाल रखी है। वहीं भाजपा की ओर से कमान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल सहित भाजपा नगर मंडल और जिला भाजपा की गठित समन्वय समिति के हाथों में है। नगर सरकार बनाने के लिए दोनों दलों के जिम्मेदार ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव की कमान संभालने वाले जिम्मेदार लोग जोड़-तोड़ में लगे हैं तो प्रत्याशी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहने वाले दल भाजपा की मतदान स्तर तक गठित समितियां सक्रिय हो गई हैं। विपक्षी दल कांग्रेस की बात करें तो नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के स्वयं चुनावी मैदान में होने से चुनाव प्रबंधन की कमान पूरी तरह कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के हाथ में है। नगर परिषद का चुनाव भाजपा और क्षेत्रीय विधायक की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

निर्दलीय ने रोका था, भाजपा का विजय रथ
बरेली नगर परिषद में 2004 से 2014 तक भाजपा का कब्जा रहा। प्रदेश में भाजपा की सरकार और भाजपा विधायक होते हुए 2014 में हुए नप चुनाव में कांग्रेस नेता गिरीश पालीवाल की पत्नी गुंजन पालीवाल ने अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत कर भाजपा के विजय रथ को रोका था। इस चुनाव में कांग्रेस हाशिए पर चली गई थी। वर्तमान में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल हैं। विधायक होने के नाते नप चुनाव जिताने की जिम्मेदारी देवेंद्र पटेल की मानी जा रही है। क्षेत्र में कांग्रेस संगठन का दखल नगण्य है, इसलिए चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से विधायक देवेंद्र पटेल ही सम्भाल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों को चेताया है कि विधानसभा क्षेत्र के निकायों में कांग्रेस की जीत-हार 2023 के विधानसभा चुनाव का रिपोर्ट कार्ड माना जाएगा।

कार्यालय उद्घाटन में दिखाई एकजुटता
विभिन्न वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के चुनाव कार्यालय खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में सभी वरिष्ठ भाजपाई पहुंचकर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो