scriptcelestial lightning : धान रोपते समय गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत | celestial lightning : Woman dies due to celestial lightning | Patrika News

celestial lightning : धान रोपते समय गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत

locationरायसेनPublished: Jul 20, 2019 04:14:01 pm

Submitted by:

Amit Mishra

गंभीर हालत में महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

news

celestial lightning : धान रोपते समय गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत

रायसेन@ शिवलाल यादव की रिपोर्ट…

थाना कोतवाली क्षेत्र के छिमछिरी बेरवान के नजदीक खजूरीखेड़ा के एक खेत में शनिवार की दोपहर खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली Celestial lightning गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला मजदूर बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को परिजन जिला अस्पताल District Hospital लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत Woman Death हो गई। मृतिका के चार बच्चे हैं।


मृतिका मजदूर की हैं चार बच्चे …..
अमरावद वाज्याफ्त निवासी गजराज सिंह बैरागी गरीब मजदूर हैं। उसकी पत्नी लीला बाई बैरगाी भी मजदूरी कर परिवार का पेट पालने में मदद करती थी। रोजाना की तरह शनिवार को सुबह मृतिका लीलाबाई बैरागी व उसका पति गजराज सिंह छिमछिरी बेरवान के करीब खजूरीखेड़ा एक खेत पर धान के पौधों की रोपाई करने गए थे। तभी शनिवार को दोपहर जोरदार बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतिका के 4 बच्चे हैं। इनमें 2 पुत्र लक्ष्मण सिंह बैरागी,दीपक बैरगाी पुत्री पूजा बाई, छोटी बाई बैरागी शामिल हैं। बच्चों के सर से मां का साया उठ जाने से बच्चों का रो रो
कर बुरा हाल हो गया हैं।


परिजनों को सौंपा शव
सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शव का पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतिका के रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे । वही सेवासनी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलसे जाने की खबर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो